डिस्क्लेमर
कृपया बुकिंग से पहले इन्हें पढ़ लीजिए। ये डेवलपर के अपने शब्द हैं: डेवलपर का जारी किया हुआ हिन्दी पाठ, बिना किसी बदलाव के।
- सभी निर्माण कार्य में स्टैंडर्ड गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाएगा। माप, डिज़ाइन और स्पेसिफ़िकेशन में बदलाव करने का अधिकार डेवलपर के पास सुरक्षित है, और ऐसे बदलाव सभी सदस्यों पर बाध्यकारी होंगे। बाहरी फेरबदल या परिवर्तन पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।
- डेवलपमेंट चार्ज, GST, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज, स्टांप ड्यूटी, G.E.B. मीटर डिपॉज़िट और अन्य लागू शुल्क अलग से देय होंगे।
- हर सदस्य को, जैसा लागू हो, मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा।
- सभी बकाया रकम और हिसाब के पूर्ण और अंतिम निपटान के बाद एक महीने के भीतर क़ब्ज़ा सौंप दिया जाएगा।
- ग्राहक की मांग पर किया जाने वाला कोई भी अतिरिक्त या एक्स्ट्रा काम ग्राहक के ख़र्च पर किया जाएगा। उसका अनुमान पहले दिया जाएगा और लागू रकम अग्रिम देय होगी।
- आवश्यकतानुसार कोई भी बदलाव करने का पूरा अधिकार डेवलपर के पास सुरक्षित है।
- यह ब्रोशर किसी भी अनुबंध या क़ानूनी दस्तावेज़ का हिस्सा नहीं है। यह केवल प्रोजेक्ट की सामान्य प्रस्तुति और चित्रण के लिए है।
इस वेबसाइट पर घरों और परिसर की तस्वीरें कलाकार की कल्पना पर आधारित हैं। फ़्लोर प्लान के माप डेवलपर द्वारा जारी ड्रॉइंग से लिए गए हैं।

